28.9 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

रूस ने तालिबान को मान्यता देने किया इंकार, बताई यह वजह

रूस ने गुरूवार को कहा की अफगानिस्तन में तालिबान शासन को अभी मान्यता देने का सवाल ही नहीं उठता है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूस को तालिबान की ओर से मॉस्को में दूत भेजने की कोई अधिसूचना प्राप्त नहीं हुई है।
ज़खोरोवा ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतरिम सरकार की मान्यता पर अफगानिस्तान के अधिकारियों के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तालिबान से कहा गया है कि काबुल में एक वैध सरकार होनी चाहिए। देश में आतंकवादी और चरमपंथी मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए प्रभावी उपाय और शासन को मानवाधिकारों में विश्वास होना चाहिए।

Related posts

नेटबंदी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- राजस्थान में एक महीने में 4 बार इंटरनेट बंद, ₹800 करोड़ का नुकसान

Pradesh Samwad Team

भारत को बातचीत करनी है तो पहले निष्पक्षता साबित करे, पुरानी शर्त को क्यों दोहरा रहा तालिबान?

Pradesh Samwad Team

उत्तरी कोरिया की ‘जेल’ में भूख से तड़पते कैदी कर रहे मजदूरी, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखीं लंबी कतारें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment