Pradesh Samwad
देश विदेश

भारत, खाड़ी देशों के साथ आर्थिक संबंध मजबूत करेगा ब्रिटेन


ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन रूस को और अलग-थलग करने के लिए भारत और खाड़ी देशों सहित दुनिया भर में अपनी सुरक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा।
ट्रस ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ एक संयुक्त मीडिया के दौरान कहा, ‘हम रूस को अलग-थलग करने के लिए भारत और खाड़ी देशों सहित दुनिया भर में आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन बनाने का अपना काम तेज करेंगे।’ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि पोलैंड का मिग-29 लड़ाकू विमान यूक्रेन भेजने के प्रस्ताव में कुछ जटिलताएं हैं।
ब्लिंकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘यूक्रेन को कोई भी उपकरण को स्थानांतरित करने का निर्णय प्रत्येक सरकार खुद लेगी।’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम यूक्रेन को दी जा रही सुरक्षा सहायता के बारे में सहयोगियों के साथ बहुत करीबी परामर्श कर रहे हैं। वास्तव में मुझे लगता है कि हम जो देख रहे हैं वह यह है कि पोलैंड का प्रस्ताव दर्शाता है कि इस मुद्दे से कुछ जटिलताएं जुड़ी हैं।’

Related posts

फ्रांस का दोबारा राष्‍ट्रपति चुने जाने के बाद मैक्रों की पीएम मोदी से पहली मुलाकात

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन को M270 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर भेजेगा ब्रिटेन

Pradesh Samwad Team

ग्वादर में CPEC के खिलाफ 18वें दिन भी विरोध जारी, आवाज दबाने के लिए 5500 पुलिसकर्मी तैनात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment