Pradesh Samwad
खेल

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में क्यों डि कॉक का खेलना है मुश्किल, ये है वजह

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार डिकॉक की पत्नी साशा का जनवरी के शुरू में मां बनने की संभावना है तथा जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) और अन्य प्रतिबंधों को देखते हुए वह दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के समन्वयक विक्टर पिटसांग को लगता है कि डिकॉक अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करनी है जिसका पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।
दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में शुरू होगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीम के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
दूसरी ओर भारत को भी इस सीरीज के शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है। ओपनर रोहित शर्मा चोट के कारण तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रियांक पांचाल को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि भारतीय टीम में पहले से दो ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल मौजूद हैं।
शुरुआती दो वनडे मैच 19 और 21 जनवरी को पार्ल में खेले जाएंगे जबकि तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। ओमीक्रोन वायरस के चलते चार मैच की टी-20 सीरीज फिलहाल होल्ड पर डाल दी गई है, जो पहले इसी दौरे का हिस्सा थी।

Related posts

राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में आज से

Pradesh Samwad Team

टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दिया फॉलोऑन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment