Pradesh Samwad
खेल

बेतवाँचल ट्रॉफी : कनारा बी और चैलेंजर विदिशा ने जीते अपने मैच


स्व. डॉ हरि शंकर चौरसिया जी स्म्रति में आयोजित बेतवाचल ट्राफी के दूसरे दिन पहला मैच कनारा B VS महाकाल क्लब के बीच खेला गया।जिसके उद्घाटन श्री मनोज कपूर,डा. दिनेश शर्मा, डा. निर्मल चौरसिया जी की उपस्तिथि रही।कनारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांश की शानदार 42 रनो की पारी की बदौलत 20 ओवर में 145 रन बनाए ,महाकाल क्लब की ओर से अजीत ने 4 विकेट लिए।जिसके जवाब में 145 रनों का पीछा करते हुए महाकाल क्लब ने 109 रन ही बना सकी।प्रिंस तोमर और विक्रांत दांगी ने 2-2 विकेट लिए, कनारा ने 36 रनों से मैच जीता।कनारा B के शिवांश मैन ऑफ द मैच रहे!

वही दिन का दूसरा मैच रायसेन और चैलेंजर विदिशा के बीच खेला गया जिसमें रायसेन पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 103 रन बना सकी।गौरव रघुवंशी और सौरभ यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए।104
रनो का पीछा करने उतरी चैलेंजर क्लब की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 2 गेंद शेष रहते हुआ गौरव की संयम भरी पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल किया और 1 विकेट से जीत हासिल की,गौरव को 28 रन और 3 विकेट के लिए मन ऑफ द मैच चुना गया। मन ऑफ द मैच प्रदान करने के लिए श्री तोरण सिंह दांगी जि. प.अध्यक्ष,श्री मनोज कटारे,श्री देवेश आर्य,श्री गजेन्द्र भगोरिया,श्री अनिल पुरोहित की उपस्तिथि रही।अंपायर शिवमंगल चौहान और राज कुशवाहा व स्कोरर विनय चौकसे रहे। कॉमेंटेटर पलाश श्रीवास्तव व समर्थ तिवारी रहे।कल का मैच कनारा और विदिशा 11 और दूसरा मैच फेथ भोपाल और रुद्राक्ष विदिशा के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

राही सरनोबत और मनु भाकर का कमाल, राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में जीतीं

Pradesh Samwad Team

पुरुष हॉकी ने किया कमाल, क्या महिलाएं रच पाएंगी इतिहास? क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से है भिड़ंत

Pradesh Samwad Team

अंडर 16 गर्ल्स इंटर डिवीज़न टूर्नामेंट के लिए भोपाल टीम रवाना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment