Pradesh Samwad
खेल

राही सरनोबत और मनु भाकर का कमाल, राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में जीतीं

गत एशियन गेम्स चैंपियन शूटर राही सरनोबत ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टी1 स्पर्धा जीत ली.
वहीं, पार्थ मखीजा ने पुरुषों और जूनियर 10 मीटर एयर राइफल में बाजी मारी. ओलंपियन मनु भाकर ने जूनियर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया.
राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अभिज्ञा अशोक पाटिल को 19-16 से हराया. वहीं, रिदम सांगवान ने चिंकी यादव को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया. पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टी1 निर्णायक मुकाबले में दिल्ली के पार्थ मखीजा ने पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ को 16-4 से हराया. इसके बाद जूनियर वर्ग में दुनिया के पूर्व नंबर एक राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार को 16-10 से मात दी.
मनु भाकर ने अपने वर्ग में रिदम को 19-14 से हराया. इन ट्रायल के आधार पर बाकू में होने वाले विश्व कप और सुल में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए टीमों का चयन होगा.
मनु भाकर ने हाल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ईरान के जावेद फोरोगी के साथ मिलकर पहले आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड मेडल जीता था.

Related posts

केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से भारत को दी मात, 2-1 से सीरीज पर भी किया कब्जा

Pradesh Samwad Team

भोपाल गर्ल्स टीम की चयन ट्रायल 12 मार्च को

Pradesh Samwad Team

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग से कोच हो नरेंद्र हिरवानी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाना चाहिये : के के शर्मा इस वक्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment