24.9 C
Madhya Pradesh
August 2, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

बुशरा बीबी की करीबी मित्र फराह खान के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को ”राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को अपनी पत्नी बुशरा बीबी की करीबी मित्र फराह खान के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को ”राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया।
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) फराह के आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अवैध संपत्ति रखने, धन शोधन और व्यवसायों के नाम पर विभिन्न बैंक खाते रखने के आरोपों की जांच कर रहा है।
इमरान खान ने कहा, ” मैं एनएबी से पूछना चाहता हूं कि आपने जो मामला फराह खान के खिलाफ शुरू किया है, इसे किसी को भी दिखा लिजिये, क्या इस मामले में कोई दम है?” खान ने जांच को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कहा कि फराह ”पूरी तरह से बेकसूर” हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार फराह के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में उन्हें और उनकी पत्नी को निशाना बना रही है।

Related posts

जन्म लेते ही बन जाएगा बच्चे का आधार कार्ड, पहले से आसान हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कैसे करें Apply

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान में 700 रुपये किलो हुआ मुर्गा, गरीब पाकिस्तानियों को मीट खाना भी मयस्सर नहीं

Pradesh Samwad Team

इमरान खान ने फिर भारत की दिल खोलकर तारीफ की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment