28.9 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

बी डी सी ए चुनाव में ध्रुव नारायण सिंह बने अध्यक्ष

भोपाल -आज राजीव गांधी महाविधालय /विधालय मैं भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की आम सभा का आयोजन एमपीसीए के पर्यवेक्षकों सुश्री सिद्धदायनी पाटनी सह सचिव मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ व श्री रोहित पण्डित सी ई ओ मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ की उपस्थिति मैं सम्पन्न हुआ ।बैठक मैं श्री ध्रुव नारायण सिंह को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, श्री सैयद साजिद अली को चेयरमैन मैंनेजिंग कमेटी, श्री रजत मोहन वर्मा को सचिव व श्री सी एस धाक़ड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया ।समिति ने अन्य पदाधिकारियों का चयन का अधिकार अध्यक्ष महोदय को दिया ,जिनका चयन शीघ्र अध्यक्ष महोदय द्वारा कर दिया जाएगा ।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्वाचित अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि एम पी सी ए द्वारा भोपाल की क्रिकेट को बी डी सी ए द्वारा संचालित करने के लिए धन्यवाद दिया ,और भोपाल की क्रिकेट के लिए एक वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाहकार समिति बनाने व भोपाल की क्रिकेट को व्यवस्थित बनाने के लिए यथा सम्भव प्रयास करने व खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएँ देने का कहा ,उन्होंने कहा कि भोपाल के अधिकतर बच्चे अच्छा खेलकर मध्यप्रदेश व देश की टीमों का प्रतिनिधित्व करें ,हम सभी के साथ मिलकर अच्छी क्रिकेट चलाएँगे ।
आज बैठक के शुभारम्भ अवसर पर भोपाल की क्रिकेट मैं शानदार योगदान के लिए श्री नईम कौसर ,श्री जी एस पठानिया ,श्री जमाल किदवई व श्रीमति सीमा डॉक्टर शफक़त मोहम्मद खान को शाल श्रीफ़ल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
आज बैठक मैं भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के सम्मानित सदस्यों ने भोपाल की क्रिकेट व खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ एकजुट होकर हल करने का प्रयास करने का निश्चय किया ।
आज बैठक मैं सर्वश्री जुनेद किदवई ,शफ़ीक़ क़ुरेशी ,इमरान याहया,प्रदीप देशमुख ,शान्ति जैन ,साजिद नूर ,योगेश यादव ,नफ़ीस क़ुरेशी ,मजीद खान ,डॉक्टर निर्भय श्रीवास्तव ,इक़बाल सिड्डीकी ,सरदार इक़बाल ,अनवर उस्मानी,जावेद खान ,आर के दीक्षित ,एम के भारद्वाज ,जे एस पुरी ,प्रो० संतोष श्रीवास्तव ,संदीप डोंगर सिंह ,सईद खान ,शैलेश शुक्ला ,पलविंदर सिंह ,मो०अमीन ,अक़रम ईरानी ,ज़मिरुल इस्लाम ,सुधीर मेहरा ,डी के दुबे ,अजय मिश्रा ,राजेश मिश्रा ,प्रदीप कुमार भट्ट सादत मोहम्मद खान ,ज्योति त्यागी ,तनबीर ककुतबी ,उमेश श्रीवास्तव ,अब्दुल राशिद ,सुशील झा ,महेंद्र सिंह अजय डेविड, सुशील सिंह ,अब्दुल मजीद आदि बड़ी संख्या मैं सदस्य उपस्थित थे ।
सभा के पश्चात सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया ।

Related posts

साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमन वेल्थ कुश्ती चैंपियनशिपम में मध्य प्रदेश की महिला पहलवान शिवानी पवार भाग लेगी

Pradesh Samwad Team

गेंद ने उड़ा दिए डंडे, आउट होने के बाद नहीं हुआ यकीन, जो रूट रह गए देखते

Pradesh Samwad Team

नहीं रहे मुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य वासु परांजपे, सचिन-गावसकर को तोप बल्लेबाज बनने में की थी मदद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment