Pradesh Samwad
खेल

बार्सिलोना के साथ खत्म हुआ लियोनल मेसी का 18 साल का सफर, क्लब ने किया ऐलान

अर्जेंटीना के करिश्माई कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Mesi) का बार्सिलोना फुटबॉल क्लब (Barcelona) के साथ सफर खत्म हो गया है। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी और बार्सिलोना का करीब 18 सालों का सफर अब खत्म (Lionel Messi Contract End) हो गया है। इसकी पुष्टि खुद बार्सिलोना क्लब (Lionel Messi Leave Barcelona) की तरफ से की गई है। बार्सिलोना से वह 16 वर्ष की उम्र में जुड़े थे।
मेसी का बार्सिलोना के साथ अनुबंध 30 जून को खत्म हो गया था और अब वह किसी भी क्लब को जॉइन करने के लिए स्वतंत्र थे। हालांकि बीते दिनों रिपोर्ट्स आईं थीं कि मेसी पे-कट के बावजूद अपने पुराने ही क्लब यानी बार्सिलोना में ही रहेंगे, लेकिन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
क्लब ने अपने बयान में कहा कि दोनों पक्षों की कोशिशों और सहमति के बावजूद वित्तीय स्थिति के कारण नई डील नहीं हो सकी और दोनों का सुनहरा सफर खत्म हो गया और अब मेसी किसी नए क्लब का हिस्सा बनेंगे।
क्यों टूटा बार्सिलोना का मेसी से करार? : बार्सिलोना क्लब ने एक बयान जारी कर कहा, “एफसी बार्सिलोना और लियोनल मेसी के बीच समझौता होने और दोनों पक्षों के नए कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के स्पष्ट इरादे के बावजूद, वित्तीय और ढांचागत बाधाओं (Spanish Liga Regulations) के कारण ये नहीं हो सकता। इस स्थिति के परिणामस्वरूप , मेसी बार्सिलोना के साथ नहीं रहेंगे। दोनों पक्षों को इस बात का खेद है कि क्लब और खिलाड़ी की इच्छाएं आखिरकार पूरी नहीं हो सकीं।” क्लब ने मेसी को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बार्सिलोना फुटबॉल क्लब है कर्ज में : स्पैनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के प्रेसिडेंट जेवियर टेबस ने पिछले ही हफ्ते बताया कि स्पेन का सबसे बड़ा फुटबॉल क्लब 1.18 बिलियन डॉलर के कर्जे में है। अगर हम इसे भारतीय रुपयों के हिसाब से देखे तो यह कर्ज लगभग 8 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। मेसी का 2017 वाला कॉन्ट्रैक्ट दुनिया के लिए बेहद आकर्षक था। उसके तहत उन्हें 5 वर्षों में 550 मिलियन यूरो मिले थे।

Related posts

भारतीय केनो सलालम टीम 11 पदक लेकर आज भोपाल वापस लौटी

Pradesh Samwad Team

68वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

World T20 के बीच में संन्यास लेंगे पूर्व अफगानिस्तान कप्तान, नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment