Pradesh Samwad
ज़रा हटके

फ्लाइट कैंसल होने पर महिला ने टाइम पास के लिए खरीदा लॉटरी टिकट, मिले 7 करोड़ 41 लाख रुपये

अमेरिका के मिसौरी में फ्लाइट रद्द होने से एक महिला की किस्मत खुल गई। इस महिला ने नई फ्लाइट का इंतजार करने के दौरान कुछ लॉटरी टिकट खरीदे थे। इनमें से एक टिकट में उसे 10 लाख डॉलर ( 74155650 रुपये) का इनाम मिला है। ऐसे में टाइम पास के दौरान महिला के हाथ लगे खजाने की यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
महिला को मिले एकमुश्त 790000 डॉलर : फ्लोरिडा लॉटरी की ने बयान जारी कर बताया कि मिसौरी के कनसास सिटी की 51 वर्षीय एंजेला कैरावेला ने ‘द फास्टेस्ट रोड टू यूएसडी 1000000′ स्क्रैच गेम से पिछले महीने 10 लाख डॉलर का शीर्ष इनाम जीता। उसने अपनी जीती हुई रकम एक बार में लेने का विकल्प चुना जो तकरीबन 790000 डॉलर थी।
टाइम पास के लिए महिला ने खरीदा था टिकट : कैरावेला ने कहा कि अचानक उड़ान रद्द होने के बाद मुझे लगा था कि कुछ अजीब होने वाला है। मैंने समय बिताने के लिए कुछ टिकट खरीदे और 10 लाख डॉलर यूं ही जीत लिए। कैरावेला ने तांपा के पूर्व में स्थित ब्रैंडन में पब्लिक्स सुपरमार्केट से अपना विजयी टिकट खरीदा था। इस स्टोर को विजयी टिकट बेचने के लिए 2,000 डॉलर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे।
अमेरिका में वैध है लॉटरी का खेल : यूएसडी 30 खेल जिसे कैरावेला ने जीता, वह फरवरी 2020 में शुरू हुआ था और इसमें 10 लाख डॉलर के 155 शीर्ष इनाम हैं और 94.8 करोड़ डॉलर के नकद पुरस्कार हैं। पहले भी ्अमेरिका मे कई लोग ऐसी लॉटरी के कारण दिनों दिन अमीर हो चुके हैं। अमेरिका में लॉटरी कानूनी रूप से वैध खेल है। हालांकि, दुनिया के कई देशों में लॉटरी को वैधानिक मान्यता नहीं मिली है।

Related posts

बिग टिकट अबू धाबी 2021 का आखिरी विजेता बना भारतीय नागरिक, जीता 20 करोड़ रुपए का इनाम

Pradesh Samwad Team

अंतरिक्ष में दिखा दीवाली जैसा नजारा, देखिए नॉर्दर्न लाइट्स का अद्भुत शो

Pradesh Samwad Team

22 महीने के बच्चे को मां ने खेलने के लिए दिया मोबाइल, उसने 1.4 लाख रुपये का खर्चा कर दिया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment