Pradesh Samwad
खेल

बाबर का अर्धशतक गया बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से जीता एकमात्र टी-20 मैच

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टी-20 मैच को जीत लिया है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए बाबर आजम के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 162रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने कप्तान एरोन फिंच के अर्धशतक की बदौलत जीत हासिल कर ली।
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने पारी की बेहतरीन शुरूआत की थी। रिजवान ने जहां 19 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए तो बाबर ने 46 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। पाकिस्तान के फखर जमा शून्य पर ही पवेलियन लौट गए तो अहमद ने 13 तो खुशदिल ने 24 रनों का योगदन दिया।
पाकिस्तान टीम एक समय 200 पार जाती दिख रही थी लेकिन तभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस ने चार विकेट निकालकर पाकिस्तान के स्कोर पर ब्रेक लगा दी। एलिस के अलावा कैमरून ग्रीन ने दो विकेट निकालकर पाकिस्तान को 162 रनों तक रोक लिया।
जवाब में खेलने उतरी ऑस्टे्रलिया टीम को कप्तान एरोन फिंच और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरूआत दी। वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस ने 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। जोस इगलिसने 15 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। मध्यक्रम में स्टोइनिस ने 9 गेंदों पर पांच चौके लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में मैकडेरमोट ने बहुमूल्य रन बनाकर ऑस्टे्रलिया की झोली में जीत डाल दी। पाकिस्तान की ओर से शहीन अफरीदी ने दो तो उमसान कादिर ने भी दो विकेट हासिल किए।

Related posts

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल सम्पन्न महिला खिलाड़ियों में दिखा कम उत्साह महज 12 खिलाड़ी ही हुई शामिल

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता : एलएनसीटी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सेंट मोंट फोर्ट विजयी

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान दौरे पर गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मिली जान से मारने की धमकी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment