Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडेन के दौरे से कुछ घंटे पहले पिट्सबर्ग में पुल गिरा


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दौरे से कुछ घंटे पहले पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में शुक्रवार तड़के एक पुल ढह गया और एक गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बाइडेन शहर में बुनियादी ढांचे के बारे में चर्चा करने के लिए पहुंचे वाले थे।
पिट्सबर्ग पब्लिक सेफ्टी ने ट्वीट किया,‘‘कृपया पुल के गिरने के बाद फोर्ब्स और ब्रैडॉक के क्षेत्र में जाने से बचें। इस समय किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।‘‘ पब्लिक सेफ्टी ने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की तेज गंध है और लोगों से क्षेत्र से बचने का आग्रह किया। फिलहाल इलाके की गैस लाइन काट दी गई है।
घटना को लेकर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने ट्वीट किया,’ बाइडेन को हादसे की सूचना दे दी गई है। व्हाइट हाउस की टीम राज्य और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की आज की योजनाबद्ध यात्रा जारी रहेगी और अतिरिक्त सहायता के लिए अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे।

Related posts

अमरीका को तालिबान के बर्बर सजाओं के फैसले पर आया गुस्सा, कहा-देख रहे हैं तुम्हारी कथनी और करनी में अंतर

Pradesh Samwad Team

सुहैल शाहीन को मिला वफादारी का इनाम, संयुक्त राष्ट्र के लिए तालिबान ने किया नामित

Pradesh Samwad Team

रूस कर रहा मिसाइलों से हमला…तो यूक्रेन ने छेड़ा साइबर युद्ध

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment