Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडन ने क्लिंटन के साथ किया दोपहर का भोजन


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ दोपहर का भोजन किया। उल्लेखनीय है कि डेमेक्रोटिक पार्टी नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में अमेरिकी संसद में अपने बहुमत को कायम रखने के लिए प्रयासरत है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बारे में टिप्पणी से इंकार करते हुए कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि उन्होंने विस्तृत वार्ता की।’’ बाइडन और क्लिंटन की दोपहर के भोजन पर यह मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाइडन और उनके स्टाफ से मिलने के लिए व्हाइट हाउस आने और ओबामाकेयर के दस साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल के बाद हुई है। साकी ने खुलासा किया कि बाइडन और ओबामा ने भी पिछले हफ्ते निजी तौर पर साथ में दोपहर का भोजन किया था।

Related posts

यूक्रेन की इस 79 वर्षीय दादी ने उठा ली AK47, इसलिए ले रही है ट्रेनिंग

Pradesh Samwad Team

इमरान खान ने हाथ उठाकर अवाम से की गुजारिश : अगर मैं मारा गया तो इंसाफ जरूर दिलाना

Pradesh Samwad Team

न्यूयॉर्क दीवानी जांच में देनी होगी गवाही, ट्रंप की अपील खारिज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment