39 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडन ने क्लिंटन के साथ किया दोपहर का भोजन


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ दोपहर का भोजन किया। उल्लेखनीय है कि डेमेक्रोटिक पार्टी नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में अमेरिकी संसद में अपने बहुमत को कायम रखने के लिए प्रयासरत है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बारे में टिप्पणी से इंकार करते हुए कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि उन्होंने विस्तृत वार्ता की।’’ बाइडन और क्लिंटन की दोपहर के भोजन पर यह मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाइडन और उनके स्टाफ से मिलने के लिए व्हाइट हाउस आने और ओबामाकेयर के दस साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल के बाद हुई है। साकी ने खुलासा किया कि बाइडन और ओबामा ने भी पिछले हफ्ते निजी तौर पर साथ में दोपहर का भोजन किया था।

Related posts

भयंकर हिंसा के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का ऐलान : पद छोड़ने से इनकार, इस हफ्ते नया प्रधानमंत्री देने का वादा…

Pradesh Samwad Team

2 सालों के बाद मिस वर्ल्ड कंपटीशन में भाग लेकर मिस वर्ल्ड बनने की तैयारी

Pradesh Samwad Team

भविष्य की जंग के लिए रोबोटिक सैनिक बना रहा रूस, ‘आयरन मैन’ की तरह पहनेंगे हाईटेक सूट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment