Pradesh Samwad
खेल

बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए अन्य प्रारूपों में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट कोहली: रवि शास्त्री

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोविड-19 से जुड़े दबाव से निपटने के लिए विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद अन्य प्रारूपों से भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। यूएई में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप से भारत के जल्दी बाहर होने के साथ ही शास्त्री का टीम के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया। शास्त्री ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में कोहली की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह कार्यभार के बेहतर प्रबंधन के लिए अन्य प्रारूपों से भी नेतृत्व की जिम्मेदारी छोड़ सकते है।’
रिटायर होने के बाद भी धोनी क्या हैं, फूट-फूटकर रो रही इस बच्ची के आंसू बताते हैं
उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में उनकी कप्तानी में भारत पिछले पांच साल से शीर्ष पायदान पर काबिज है। जब तक वह मानसिक रूप से थका हुआ महसूस नहीं करेंगे तब तक वह उसे छोड़ना नहीं चाहेंगे। वह हालांकि निकट भविष्य में बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह तुरंत नहीं होगा, लेकिन ऐसा हो सकता है। सफेद गेंद के क्रिकेट (सीमित ओवरों के प्रारूप में) के साथ भी ऐसा हो सकता है। वह कह सकते है कि वह अब सिर्फ टेस्ट कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते है।’
शास्त्री ने कोहली को सबसे फिट क्रिकेटर करार देते हुए कहा, ‘बहुत से सफल खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी है।’ उन्होंने कहा, ‘उसमें खेल में अच्छा करने की भूख निश्चित रूप से बरकरार है, वह टीम में किसी से भी ज्यादा फिट है। उसके बारे में कोई शक नहीं। जब आप शारीरिक रूप से फिट होते हैं, तो खेल में आपकी उम्र बढ़ती है। कप्तानी के मामले में, यह उनका फैसला होगा, लेकिन मैं देखता हूं कि वह सफेद गेंद के क्रिकेट को ना कह सकते हैं लेकिन लाल गेंद क्रिकेट में उसे खेल जारी रखना चाहिये। क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ दूत रहे हैं।’

Related posts

बालिका पहलवान दिया शाक्या “अनमोल” का अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में हुआ सम्मान

Pradesh Samwad Team

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मास्टर्स ग्रुप में रेलवे मास्टर्स ने मीडिया मास्टर्स को और ओपन ग्रुप में एम सी सी ए ने आर सी सी को हराया

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता
एल एन सी टी वर्ल्ड स्कूल इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment