Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

बच्चे को फोन की लत छुड़वाने के लिए आजमाएं ये टिप्स, मोबाइल से बना लेंगे दूरी

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन ने बच्चों पर काफी प्रभाव डाला। इस दौरान स्कूल बंद होने से बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस चलने लगी। इसके कारण उन्होंने घंटों फोन चलाना शुरु कर दिया। उनकी यह लत पेरेंट्स के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। एक्सपर्ट अनुसार, स्क्रीन के सामने अधिक समय बिताने से बच्चों की फीजिकल एक्टिविटी में कमी आ गई। साथ ही इसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। इसके कारण बच्चे तनाव, चिड़चिड़ापन, अधिक गुस्सा करना आदि का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास व कारगर टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बच्चों के फोन इस्तेमाल करने की लत को छुड़वा सकते हैं…
फोन में लगाएं लॉक : बच्चे को फोन की लत छुड़वाने के लिए सबसे अपने मोबाइल में लॉक लगाएं। आप बच्चे को फोन चलाने के लिए एक समय निर्धारित कर दें। बच्चे को बताएं कि वे सिर्फ उसे समय ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाहर खेलने को करें प्रोत्साहन : बच्चे में फीजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उसे बाहर खेलने भेजें। बच्चों को उनके दोस्तों के साथ समय बीताने व आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे वे उनके फोन यूज करने की लत धीरे-धीरे छूट जाएगी। साथ ही बाहर खेलने से उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होगा।
प्रकृति में रूचि बढ़ाएं : बच्चे का ध्यान फोन से हटाने के लिए उसे प्रकृित से प्यार करना सिखाएं। इसके लिए बच्चों को पार्क, गार्डन या आसपास किसी तालाब की सैर पर लेकर जाएं। उन्हें पेड़-पौधों, जानवरों, पक्षियों से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट बताएं। इसके अलावा आप उन्हें उनकी फेवरेट प्लेस पर भी घुमाने ले जा सकते हैं।
किताबों से प्यार कराएं : ऑनलाइन क्लासेस के कारण बच्चों ने जैसे किताबों को हाथ लगाना छोड़ ही दिया है। ऐसे में उनकी बुक्स में रुचि पढ़ाने के लिए किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उनकी फेवरेट स्टोरी और कॉर्टून बुक लेकर आ सकते हैं।
घर के कामों में लें मदद : बच्चों से फोन की लत छुड़वाने के लिए उन्हें घर के कामों में बिजी करें। आप उनकी कपड़े सुखाने, कमरे की सफाई और किचन के छोटे-छोटे कामों में मदद ले सकते हैं। साथ ही काम करते दौरान बच्चों के साथ मस्ती करते रहें ताकि वे बोर ना हो। इससे आपके घर का काम भी हो जाएगा और बच्चे फोन से दूरी बनाना भी शुरू कर देंगे।

Related posts

आपके गुस्से से बिगड़ रहा है रिश्ता

Pradesh Samwad Team

आप भी उलझे बालों से रहते हैं परेशान तो इन आसान ट्रिक से बनाएं Hair Spray

Pradesh Samwad Team

सॉरी बोलने से पहले जान ले ये 4 बातें, वरना पड़ सकता है रिश्ते पर भारी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment