27.6 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

फ्रांसीसी सैनिकों से करेंगे मुलाकात, रोमानिया पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्विपक्षीय वार्ता करने और वहां तैनात फ्रांसीसी सैनिकों से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को रोमानिया पहुंचे। ये सैनिक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की प्रतिक्रिया के तहत तैनात किए गए हैं।
मैक्रों बुधवार को गैर-नाटो देश मोलदोवा भी जाएंगे। रोमानिया और मोलदोवा, दोनों की सीमाएं यूक्रेन से लगती हैं। रोमानिया के प्रधानमंत्री निकोलाइ सियुका ने पूर्वी मिहैल कोगलनिकेनु वायुसेना अड्डे पर मैक्रों का स्वागत किया।
मैक्रों ने कहा, ‘‘कोई नहीं जानता कि आने वाले हफ्तों और महीनों में क्या होगा, लेकिन हम रूसी आक्रमण को समाप्त करने, यूक्रेन के लोगों की मदद करने और बातचीत जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह “समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता” है

Pradesh Samwad Team

अब तस्वीरों पर भड़का मुस्लिम समुदाय, मस्जिद के बाहर बिकनी और हिजाब में रूसी मॉडल का फोटोशूट

Pradesh Samwad Team

सर्बिया में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन में उतरे लोग, झंडा लहराते हुए निकाली रैली

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment