Pradesh Samwad
मध्य प्रदेशहेल्थ

फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के द्वारा नेत्रम साईं फाउंडेशन के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संपन्न

भोपाल। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के द्वारा नेत्रम साईं फाउंडेशन के साथ मिलकर नेहरू नगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 महिलाओं और बच्चों का परीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सी वी शर्मा जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कंपनी के निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम में आए लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवाने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य की किसी भी समस्या के लिए चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आए महिला रोग विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक ने महिलाओं और बच्चों की जांच की और परीक्षण के बाद विभिन्न प्रकार के टेस्ट जैसे ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच के बाद आवश्यकता अनुसार दवाई का वितरण भी किया गया। फ्यूजन ने अपनी जिम्मेदारियों को केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित नहीं रखा है बल्कि अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) कार्यों के द्वारा अपना निरंतर योगदान दे रही है। इस मौके पर कंपनी के प्रमुख डीबीपी अरुण कुमार, डीएम राज चौरसिया, एरिया मैनेजर दुर्गेश जाटव, डीएम राजकुमार यादव, एडमिन कपिल, मीनाक्षी भारद्वाज, सैनाज खान सहित स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Related posts

Les porte‑bonheurs du jeu : comment les superstitions façonnent la culture des casinos modernes

Strategie Avanzate per le Slot NetEnt su SNAI Casino: Guida Completa

बर्फीली हवाओं का असर, एमपी में जबरदस्त ठिठुरन, तापमान में और आएगी गिरावट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment