Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

बर्फीली हवाओं का असर, एमपी में जबरदस्त ठिठुरन, तापमान में और आएगी गिरावट

बारिश थमने के बाद एमपी (MP Today Weather News) में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में आज और गिरावट आएगी। भोपाल में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस है। आम तौर पर यह 11 से 12 डिग्री सेल्सियस होता था। तापमान में गिरावट के साथ ही कनकनी बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी राजस्थान पर पहुंचकर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में स्थित है। इसके प्रभाव से हरियाण में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसी सिस्टम की वजह से एक ट्रफ दक्षिण-पूर्वी एमपी से होकर झारखंड तक बना हुआ है। इससे जो नमी आ रही है, इसकी वजह से पूर्वी एमपी, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है।
इसके साथ ही जिन जगहों पर बारिश थमी है। वहां आसमान साफ हो रहे हैं। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। यही वजह है कि भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को खरगोन, खंडवा, रतलाम, रायसेन, गुना, शाजापुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार और राजगढ़ में कोल्डे डे रहा है। लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए हैं।
भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 17.6 डिग्री सेल्सिय रेकॉर्ड किया गया है जो कि सामान्य से सात डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा का रुख बदलने से आई नमी के कारण बादल छाने लगे थे। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

Related posts

Quand le grand écran rencontre le grand tapis : les machines à sous qui transforment les séries et les films en paris

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्टार्स परियोजना की दो दिवसीय कार्यशाला

Pradesh Samwad Team

NetEnt e l’Evoluzione dei Giochi da Tavolo: Come le Free Spins hanno Ridefinito le Slot Premium

Leave a Comment