Pradesh Samwad
खेल

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज सूरत और इंदौर की टीम जीती

आज का पहला मैच सूरत और फेथ चैलेंजर्स के मध्य खेला गया जिसमें टीम सूरत ने फेथ समर शील्ड में फेथ चैलेंजर्स के खिलाफ 1 विकेट से दिलचस्प मैच जीत लिया। फेथ चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 163 रन बनाए। उत्कर्ष शर्मा ने 60 रन बनाए। शिवाजी ने 32 रन बनाए। चिंतन देसाई और चित्रोदा मानव ने तीन-तीन विकेट लिए। टीम सूरत ने 40.4 ओवर में 164 रन के लक्ष्य को 1 विकेट से हासिल कर लिया। उज्जवल पटेल ने 29 रन बनाए। चित्रोदा मानव ने बनाए 28 रन वहीं चिंतन देसाई ने 25 रन बनाए। अभिषेक परमार ने तीन विकेट लिए। शिवाजी और किंशुक ने 2-2 विकेट लिए। चिंतन देसाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में टीम इंदौर ने फेथ टाइटंस के खिलाफ 80 रन से जीत दर्ज की। इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 283/6 रन बनाए। कप्तान तन्मय पाटकी ने 75 रन बनाए। रोहित जाटव ने 53 रन बनाए। पूजन जैन ने दो विकेट लिए। मयंक अवस्थी, अभिषेक तिलक और लोहिताक्ष नेमा ने एक-एक विकेट लिया। 284 रनों का पीछा करने उतरी फेथ टाइटन्स 41.1 ओवर में 202 रन पर आउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज क्षितिज सिंह ने 50 रन बनाए। पूजन जैन ने 30 रन बनाए। वासु अल्वा ने 27* रन बनाए। वेदांत शुक्ला ने 6 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ था मैच का पुरस्कार मिला।

Related posts

9वा इण्टर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

68वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

महेश कुमार राठौर नें स्वर्ण एवं हर्षवर्धन भोयर नें कांस्य पदक जीते

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment