Pradesh Samwad
खेल

फर्राटा दौड़ में एलएनसीटी के शिवांग और जाह्नवी को स्वर्ण पदक
} पांचवां इंजीनियर्स ओलंपिक खेल महाकुंभ
} बास्केटबॉल में एलएनसीटी, वॉलीबॉल में टीआईटी, गली क्रिकेट में रतनपुर, कबड्डी में भोपाल क्लब चैंपियन

भोपाल | एलएनसीटी रायसेन रोड कैम्पस में आयोजित पांचवां इंजीनियर्स ओलंपिक खेल महाकुंभ अपने रोमांच पर है। फर्राटा दौड़ में एलएनसीटी के शिवांग और जाह्नवी को स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल से पहले डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ.अशोक राय ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं।
बास्केटबॉल पुरुष के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने यूआईटी को 50-34 के विशाल अंतर से हराकर खिताब जीता। वॉलीबॉल पुरुष के रोमांचक फाइनल में टीआईटी ने एलएनसीटी को 5 सेटों के कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से हराकर खिताब जीता। कबड्डी का फाइनल एलएनसीटी और एमपी क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले को एमपी क्लब ने 38-37 से हराकर खिताब जीता। गली क्रिकेट का खिताब रतनपुर ने सॉलिटेयर को 6 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस के महिला वर्ग के फाइनल में एलएनसीटी विश्वविद्यालय की बीपीईएस की अर्चिता दुबे ने आरुषि को 3-2 से हराकर खिताब जीता, जबकि पुरुष वर्ग में एलएनसीटी के यश ने बीएसएसएस के कार्तिक को 3-1 से हराकर खिताब जीता।
100 मीटर दौड़ में एलएनसीटीएस के शिवांग गुप्ता (11.71 सेकंड) ने स्वर्ण, आर्यन नायक (11.89) सेकंड ने रजत पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में एलएनसीटी की जाह्नवी 14.83 सेकंड ने स्वर्ण एवं ओरियंटल की नैना अग्रवाल 15.54 सेकंड ने रजत पदक जीता। 200 मीटर पुरुष में शिवांग गुप्ता ने स्वर्ण, जबकि आर्यन नायक ने रजत जीता। महिला वर्ग में नैना अग्रवाल ने स्वर्ण एवं मोनिका दुबे ने रजत पदक जीता।
खेल अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि स्टूडेंट हेड को-ऑर्डिनेटर अतुल प्रकाश, ब्रहमदेव रामजी तिवारी, अंकुल कुमार, अमन सर्राफ, आयुषी भदौरिया, स्नेहा तिवारी, को-ऑर्डिनेटर प्रज्ञेश पांडे, आशीष, नितिन गुप्ता, अंकित श्रीवास, सुयश शुक्ला, शुभम कुमार सिंह, शिवाय, सोमेश पवार, प्रीतम, तोशन, हितेश, पीयूष, इशिता, निलय आदि का प्रयास सराहनीय है।

Related posts

ENG v IND 1st Test : बारिश ने छीनी भारत की जीत, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट

Pradesh Samwad Team

हीरालाल गायकवाड ट्रॉफी अंडर 18 (बॉयज ) प्रतियोगिता
आयुष यादव के शानदार शतक से भोपाल संभाग ने पहली पारी में 322रन बनाए, वही फेथ ग्राउंड पर सागर संभाग की टीम 177 रन पर ऑलआउट

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment