Pradesh Samwad
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान योजना की अगली किश्त जारी करेंगे, 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में आएंगे 19,500 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, इसके माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का ट्रांसफर किया जा सकेगा।
लाभार्थी किसान परिवार को हर 6000 रुपये दिए जाते हैं : इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से बातचीत करने के बाद उन्हें संबोधित भी करेंगे। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किश्तों में हर 4 महीन में प्रदान किया जाता है।
सीधे लाभार्थियों के खाते में जाता है यह पैसा : आपको बता दें कि यह धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पीएमओ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।
‘NDA की सरकार किसानों का जीवन आसान बनाने का काम कर रही’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का यह बयान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले आया।
किसानों के खाते में 19,500 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर : आपको बता दें कि डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में आज 19,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसेस पहले पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के परिश्रमी किसानों के जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुझे कल दोपहर 12.30 बजे ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।’

Related posts

बीजेपी कार्यालय में मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक चयन पात्रता परीक्षा 2023 वर्ग 1 के चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

प्रशासन ने प्रभात चौराहा पर करोड़ों रुपए की सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए

Pradesh Samwad Team

आजादी के जश्न में खालिस्तान समर्थक डाल सकते हैं खलल, खुफिया एजेंसियों के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment