Pradesh Samwad
देश विदेश

प्रधानमंत्री बनते ही शाहबाज शरीफ का आया बड़ा बयान

पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन होने के बाद माहौल एक बार फिर गरमाया हुआ है। शाहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) विपक्ष के नेता से अब प्रधानमंत्री बन चुके हैं। वहीं, इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी सत्ता से विपक्ष में चली गई है। इन राजनीतिक उठापटक ने देश की राजनीति को गरमाया हुआ है। पीटीआई समर्थकों ने देश में जगह-जगह प्रदर्शन किया है। वहीं, सत्ता संभालने के बाद शाहबाज शरीफ का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर पाकिस्तान के लोगों को बधाई दी है।
पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा कि मैं सत्ता के शांतिपूर्ण परिवर्तन पर पाकिस्तान के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह गर्व की बात है कि आज हमारी सभी संस्थाएं संविधान को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में मानती हैं। यदि शेयर बाजार और मुद्रा में मजबूती कोई संकेत है तो हमारे लक्ष्यों की ओर यात्रा पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम आपसी सम्मान, समानता और शांति के आधार पर अन्य देशों के साथ संबंध बनाने के लिए भी तत्पर हैं।
लोगों को राहत पहुंचाने की होगी कोशिश : पीएम शाहबाज ने कहा कि हमारा ध्यान उच्च मुद्रास्फीति से निपटने और स्थिर अर्थव्यवस्था को किक-स्टार्ट करके सभी पाकिस्तानियों को यथासंभव राहत प्रदान करने पर है। हम सब मिलकर पाकिस्तान को एक महान राष्ट्र बनाएंगे। इसके साथ ही शाहबाज ने अपनी सरकार के लक्ष्य को सामने रख दिया है। देश में जिस प्रकार से जरूरी सामग्रियों के दाम बढ़े हैं, उससे आम लोगों को सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नेशनल असेंबली में बनी अजीब स्थिति : शाहबाज शरीफ को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को प्रधानमंत्री चुना गया। इसमें उन्हें 174 सांसदों का समर्थन मिला। इस दौरान पीटीआई के सांसदों ने संसद का बहिष्कार किया। उन्होंने सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही है। इमरान खान ने कहा कि वे नेशनल असेंबली में नहीं बैठेंगे। उन्होंने एक बार फिर आम चुनाव कराने की मांग की है। इन तमाम स्थितियों के बीच शाहबाज शरीफ सत्ता संभाल चुके हैं और अपनी योजनाओं को सामने लाने में जुट गए हैं।

Related posts

अमेरिका ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

Pradesh Samwad Team

रूस के साथ जारी तनाव के बीच नाटो के 20 देश एक साथ दो-दो युद्धाभ्यास कर रहे हैं

Pradesh Samwad Team

दोस्त की शादी में शरीक होने काठमांडू पहुंचे राहुल गांधी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment