Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व. सैयद शकील मोहम्मद स्मृति
टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता

सेंट माइकल ग्रीन एवं वी एस एकेडमी की शानदार जीत भोपाल स्थानीय बाबे अली के क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रही सैयद शकील मोहम्मद टी-20 प्रतियोगिता में आज पहला मैच वी एस अकैडमी एवं एस एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें वी एस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अविरल सिंह 51 रन हृदेश द्विवेदी 48 रनों के सहारे 162 रनों का लक्ष्य रखा जवाबी पारी खेलते हुए एस अकैडमी की टीम शिवम सिंह 45 एवं फरहान खान के 26 रनों के सहारे 153 रन ही बना पाई अविरल सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त करें इस मैच का मैन ऑफ द मैच अविरल सिंह को दिया गया आज का दूसरा में सेंटमाइकल ग्रीन एवं लायंस क्लब के मध्य खेला गया जो कि काफी रोमांचक रहा सेंट माइकल ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रांजल पुरी और अभिषेक वर्मा 26 रनों एवं सिद्दार्थ पांडे 24 के सहारे 147 रनों का लक्ष्य रखा सचिन ने 4 विकेट लिए जवाबी पारी खेलते हुए लायन क्लब 144 पर आल आउट हो गई । रवि ने 63 सचिन ने 26 रनों का योगदान दिया। सेंट माइकल ग्रीन की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए दौलत ने तीन सलमान ने दो और गजेंद्र गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी की इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रांजल पूरी एवं गजेंद्र गोस्वामी को संयुक्त रूप से दिया गया आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण श्री इक़्तेदार सिद्दीकी वार्ड ऑफिसर नगर निगम श्री आरिफ अली नगर निगम ऑफिसर एवं उबेद अहमद द्वारा दिया गया इस मौके पर सेंट माइकल अकैडमी के सैयद अबान शकील सलमान बेग, परवेज उल्लाह तथा मुर्तजा अली उपस्थित थे। कल के मैच पहला मैच सेंट माइकल रेड एवं एस क्रिकेट एकेडमी दूसरा मैच सेंट माइकल ग्रीन एवं अरेरा क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : रोमांचक मुकाबले में अरेरा क्रिकेट अकादमी ने सेन्ट माइकल ग्रीन को 1 रन से हराया वही सेन्ट माइकल रेड की एस अकादमी पर धमाकेदार जीत

Pradesh Samwad Team

बीडीसीए ने रणजी फाइनल में मध्यप्रदेश रणजी टीम की जीत पर जश्न मनाया

Pradesh Samwad Team

डिकॉक के शतक को बेटी कियारा ने भी किया चीयर्स, पत्नी साशा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment