28.9 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : अंकुर अकादमी एवं एन सी सी सी की शानदार जीत

भोपाल स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेली जा रही है प्रथम सैयद शकील मोहम्मद मेमोरियल टी2 0 टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए ।पहला मैच आईपीसी और एन सी सी सी के बीच खेला गया जिसमें आईपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शम्मी दीवान 61 तथा जेपी यादव 44 रनों के सहारे 169 रनों का लक्ष्य रखा शिवम शुक्ला ने दो तथा विनोद पाल ने एक विकेट अर्जित किया जवाबी पारी खेलते हुए एन सी सी सी ने 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया गौतम रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए इस तरह यह मैच 7 विकेट से से जीता।
आज का दूसरा मैच अंकुर क्रिकेट एकेडमी एवं मयंक क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें मयंक एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों का लक्ष्य रखा अरबाज उद्दीन ने 48 तथा विकास शर्मा ने 38 एवं देवांश यदुवंशी ने 36 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जवाबी पारी खेलते हुए अंकुर क्रिकेट एकेडमी ने प्रख्यात पासी 48 रन तथा प्रदुम विश्वकर्मा 33 रनों के सहारे यह मैच 7 विकेट से जीता। प्रख्यात पासी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया आज का पुरस्कार वितरण सीनियर क्रिकेटर उमर खान तथा सौरभ दत्ता एवं सैयद अबान शकील द्वारा दिया गया। कल के मैच पहला एन सी सी सी विरुद्ध फेथ क्रिकेट क्लब दूसरा मयंक क्रिकेट एकेडमी विरोध रेलवे यूथ।

Related posts

सेस्टोबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किट देकर प्रोत्साहित किया

Pradesh Samwad Team

निकोल्स पूरण की कातिलाना गेंदबाजी, पाक के खिलाफ किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 18 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ पहला मैच हरदा और नर्मदा पुरम के मध्य खेला गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment