Pradesh Samwad
मनोरंजन

पॉर्न केस में पति Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद Shilpa Shetty का पोस्ट- एक बुरे तूफान के बाद…

पॉर्न फिल्में (pornography case) बनाने के आरोप में करीब 60 दिनों से जेल में बंद राज कुंद्रा (Raj Kundra granted bail) को मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। 20 सितंबर को कोर्ट ने राज कुंद्रा को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। पति की जमानत के बाद ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने (Shilpa Shetty post on Raj Kundra bail) इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जो चर्चा में है।
लोग शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को उनके पति राज कुंद्रा की बेल से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा को 60 दिन पहले पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किया था। पति के जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी एकदम अकेली हो गई थीं। हालांकि उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव नोट्स शेयर करती रहीं।
शिल्पा शेट्टी हाल ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भी गई थीं। बता दें कि राज कुंद्रा ने 18 सितंबर को कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। उन्होंने अपने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसपर 20 सितंबर को सुनवाई हुई। दायर याचिका में राज कुंद्रा ने कहा था कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। केस में दाखिल पूरक आरोप पत्र में कोई सबूत नहीं है जो कथित आपत्तिजनक फिल्म बनाने में सीधे तौर पर उनकी संलिप्तता को साबित करे। याचिका में यह भी कहा गया कि राज कुंद्रा को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया, जबकि उनका नाम एफआईआर में नहीं था और पुलिस ने उसका नाम जबरन मामले में खींचा है।

Related posts

अनिल कपूर ने उसैन बोल्ट के साथ जर्मनी में की पार्टी

Pradesh Samwad Team

सवेटी ने पिता को नस्लवाद का शिकार होते समय अपने डर को याद किया

Pradesh Samwad Team

अपकमिंग फिल्म में हेलेन केलर की भूमिका निभाएंगी एक्ट्रेस मिलिसेंट सिममंड्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment