Pradesh Samwad
खेल

पैट कमिंस बने पिता

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एबी बोस्टन कमिंस ने 8 अक्तूबर को बच्चे को जन्म दिया है। पैट ने टी-20 विश्व कप के लिए मंगलवार को ही ऑस्ट्रेलिया से दुबई के लिए निकलना था। ऐसे समय में उनके घर बड़ी खुशखबरी आई है। पैट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने फैंस को इस खबर से अवगत कराया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने पत्नी की प्रेग्रेंसी जर्नी को वीडियोज के जरिए दिखाया है। कमिंस की इस वीडियो को पहले ही घंटे में हजारों लाइक मिल गए। वहीं, बच्चे को हाथ में पकड़े पैट कमिंस भी काफी भावुक दिखे। देखें वीडियो-
पैट ऑस्ट्रेलिया के उन नॉन आई.पी.एल. मैंबर्स में से एक हैं जिन्होंने टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए यह प्रतिष्ठित टी-20 टूर्नामेंट को छोड़ दिया था। अब ऑस्ट्रेलिया 18 तारीख को न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म अप मुकाबला खेलेगी। इसके लिए पैट जल्द ही दुबई रवाना हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 23 अक्तूबर को खेलेगी। यह मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों तरफ टीमें काफी अच्छी हैं।
27 साल के पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई की ओर से अपना आखिरी टी-20 मैच सितंबर 2020 में इंगलैंड के खिलाफ खेला था। अभी बीते महीनों ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच औरउनकी पत्नी एमी के घर बेटी इस्थिर ने जन्म लिया था। अब फिंच भी कमिंस के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि नए बने डैडी यह दोनों प्लेयर टी-20 विश्व कप में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

मुंबई इंडियंस की आठवीं हार, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया है

Pradesh Samwad Team

ग्वालियर संभाग : कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा स्वर्गीय रामसिंह धाकरे अंडर 18 बॉयज इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन MPCT मैदान में किया जा रहा हैं

Pradesh Samwad Team

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के ताइक्वांडो खिलाड़ी शौकत अली नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग ले रहे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment