Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

पानी के अंदर जेगुआर ने किया शिकार

बड़ी बिल्लियां… यानी तेंदुआ, पैंथर, जेगुआर, टाइगर, ये शिकार में इतने माहिर होते हैं कि अगर इनके सामने शिकार आ गया, तो ये अपना जी जान लगा देंगे। हालांकि कई बार शिकार नहीं भी हाथ लगता लेकिन इतनी मेहनत में कोई कमी नहीं दिखती। जरा भी आलस नहीं। पता है आपको, यह शिकारी पानी में भी शिकार कर लेते हैं। बाकियों का तो पता नहीं लेकिन जेगुआर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो पानी के भीतर जाकर शिकार करते हुए दिखता है। वो पानी की गहराई में उतरता है और मछली पकड़ लेता है।
पंजों से पकड़ता है शिकार : इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेगुआर पानी की गहराई में जाता है। अपने पंजों से वो पानी के अंदर ही शिकार को पकड़ता है। फिर वो शिकार को अपने मुंह में जकड़ लेता है। देखा जा सकता है कि वो पानी की गहराई किसी एक्सपर्ट तैराक की तरह से तैरता हुआ नजर आता है।
ऐसे किया पानी के अंदर शिकार : हर किसी को हुई हैरत – जब यूजर्स ने जंगल के इस शिकारी जेगुआर को पानी के अंदर शिकार करते देखा तो उन्हें भी हैरत हुई। हालांकि कई यूजर्स ने कमेंट करके यह भी बताया कि जेगुआर पानी की गहराई में से मछली, मेंढ़क और मगरमच्छ तक का शिकार कर लेता है। हालांकि इससे पहले भी जेगुआर का एक वीडियो आया था, जिसमें उसने पानी के अंदर जंप मारा और फिर वो मगरमच्छ का शिकार कर लाया।

Related posts

फ्लाइट कैंसल होने पर महिला ने टाइम पास के लिए खरीदा लॉटरी टिकट, मिले 7 करोड़ 41 लाख रुपये

Pradesh Samwad Team

रोऊं या हंसू… अजब-गजब ढंग से आउट हुए आंद्रे रसेल

Pradesh Samwad Team

दो लड़कियों के साथ लड़के ने किया गजब का स्टंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment