Pradesh Samwad
देश विदेश

पाकिस्तान का ‘स्वतंत्रता संग्राम फिर से शुरू’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्ता जाने के बाद रविवार को अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि ‘विदेशी साजिश’ के कारण उनकी सरकार को हटाए जाने के साथ पाकिस्तान का ‘स्वतंत्रता संग्राम’ फिर से शुरू हो गया है। खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से बचने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के काफी प्रयासों के बावजूद संयुक्त विपक्ष खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने में सफल रहा। खान (69) देश के इतिहास में सदन का विश्वास खोने के बाद सत्ता गंवाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। सत्ता जाने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘पाकिस्तान 1947 में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना लेकिन स्वतंत्रता संग्राम आज फिर से शासन परिवर्तन की एक विदेशी साजिश के खिलाफ शुरू हुआ है। हमेशा देश के लोग ही अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं।’

Related posts

तिवाउने शहर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल में आग लगने से 11 नवजातों की मौत

Pradesh Samwad Team

बोरिस जॉनसन के ऑफिस पर हुआ था ‘साइबर हमला’

Pradesh Samwad Team

नए साल पर तानाशाह किम जोंग उन ने दुनिया को डराया, उत्‍तर कोरिया ने जापान सागर में दागी मिसाइल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment