Pradesh Samwad
खेल

पंजाब ने दर्ज की बड़ी जीत,
गुजरात को 8 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 48वां मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब किंग्स की टीम ने शिखर धवन और लियाम लिविंग्स्टोन की आतिशी पारी के बदौलत गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने इस लक्ष्य को 16 ओवर में ही हासिल कर लिया।
गुजरात टाइटंस (पहली पारी) : हार्दिक के टॉस जीतने के बाद गुजरात के लिए ओपनिंग क्रम पर रिद्धिमन साहा के साथ शुभमन गिल आए। गिल ने आते ही चौके जरूर जड़े लेकिन एक रन चुराने के चक्कर में रन आऊट हो गए। उन्होंने नौ रन बनाए। साहा ने भी एक छोर संभालते हुए तेजतर्रार रन बरसाए लेकिन पंजाब के गेंदबाज कागिसो रबाडा ने उन्हें 21 रनों पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गुजरात को अपने कप्तान हार्दिक पांड्या पर भरोसा था जो इस सीजन में लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन आज वह पंजाब के खिलाफ महज 1 रन बनाकर चलते बने। उन्हें ऋषि धवन ने विकेटकीपर के हाथों कैच आऊट कराया। गुजरात को सहारा देने के लिए डेविड मिलर आए लेकिन पंजाब की कसी हुई गेंदबाजी के आगे वह भी हथियार डाल गए। लिविंगस्टोन की गेंद पर आऊट होने से पहले उन्होंन 14 गेंदों में 11 रन बनाए। प्रदीप सांगवान को अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया तो रबाडा ने वापसी करते हुए लॉकी फाग्र्यूसन को पवेलियन का रास्ता दिखाकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। साईं सुदर्शन ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर गुजरात को 150 के पास पहुंचाया।
पंजाब किंग्स (दूसरी पारी) : लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और जॉनी बेयरस्टो के रूप में पहला विकेट गिरा। शमी ने बेयरस्टो को एक रन पर आउट कर चलता किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भानुका राजपक्षे ने शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। पर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर चकमा खा गए और एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 53 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं लिया लिविंग्स्टोन ने 10 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेलकर मैच को 16 ओवर में ही खत्म कर पंजाब को बड़ी जीत दिलाई।

Related posts

न्यूजीलैंड टीम के 3 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित, क्रिकेट बोर्ड ने कही यह बात

Pradesh Samwad Team

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

कनारा बी और भोपाल स्पोर्ट्स एज ने जीते अपने मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment