Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की, कप्तान केन विलियमसन, साउदी और बोल्ट भी टीम से बाहर

हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की. इस टीम में कप्तान केन विलियमसन समेत कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है. आयरलैंड में 10 जुलाई से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज की कमान टॉम लाथम को सौंपी गई है. वहीं टी20 टीम का जिम्मा स्पिन ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर को दिया गया है.
जुलाई में खेलने हैं 8 टी20 : अगले महीने कीवी टीम को 8 टी20 मुकाबले खेलने हैं. इनमें से तीन मैच आयरलैंड, तीन मैच स्कॉटलैंड और दो मैच नीदरलैंड के खिलाफ होंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उसके लिए खिलाड़ियों का फिट रहना बहुत जरूरी है. यही कारण है कि कप्तान केन विलियम्सन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और टॉम लाथम को आराम दिया गया है. ये चारों खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा थे और इसके ठीक बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने भी पहुंचे. अभी ये खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल हैं.
अगस्त में विंडीज दौरा : ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद अपने घर लौट जाएंगे. अगस्त में जब कीवी टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी तब इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास आराम के लिए पर्याप्त समय रहेगा. गैरी स्टीड को भी आराम दिया गया है, ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान शेन जर्गेंसन न्यूजीलैंड के कोच होंगे.
न्यूजीलैंड की टीम : टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकर, विल यंग.
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद जुड़ने वाले खिलाड़ी : मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, माइकल रिपन, बेन सियर्स.

Related posts

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का पहला मैच

Pradesh Samwad Team

आखिरकार डेविड वॉर्नर ने तोड़ी चुप्पी, SRH पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिना कारण बताए ही कप्तानी से हटाया

Pradesh Samwad Team

‘विराट को कहा था न छोड़ें टी-20 की कप्तानी…’ अब मुख्य चयनकर्ता के बयान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment