Pradesh Samwad
मनोरंजन

नेहा धूपिया ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म के लिए डबिंग करने का एक्सपीरियंस, बोलीं- सांस फूलने, पीठ दर्द और डकार के बीच…


एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के बीच वह सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आगामी एक्शन फिल्म ‘सनक’ की डबिंग करते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने बताया कि उन्होंने इस अवस्था में फिल्म ‘सनक’ के लिए डबिंग की है। इन तस्वीरों के माध्यम से उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘आपकी तीसरी तिमाही में एक एक्शन फिल्म के लिए डबिंग करना एक अलग ही तरह का एक्सपीरियंस है। बेशक जब मैं शूटिंग कर रही थी तो मुझे नहीं पता था कि मैं इस अवस्था में डब करने के लिए वापस आऊंगी। कहीं सांस फूलना, पीठ दर्द और डकार के बीच बैठ जाना हमेशा खड़े रहने और बल को फिर से बनाने का एकमात्र तरीका था।’
नेहा ने आगे लिखा- ‘मुझे डबिंग करना पसंद है। यह आपको ऐसे नियंत्रित वातावरण में बहुत कुछ फिर से बनाने का मौका देती है लेकिन जब आप गर्भवती होती हैं तो बस वही चीजें अलग तरह से करनी होती हैं। #sanak कास्ट और क्रू के लिए… मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद और अब लोगों के इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती।’
शेयर की गई तस्वीरों में नेहा प्रेग्नेंसी के बीच काम करती दिखाई दे रही हैं। कई तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है, वहीं कईयों में वह काफी थकी हुई लग रही हैं। फैंस नेहा धूपिया के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, इससे पहने नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक बेटी के पेरेंट्स हैं, जिसका नाम मेहर है। दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी अंगद ने फैंस को ईद के मौके दी थी।

Related posts

चोरी की हुई टॉम क्रूज की BMW X7 कार, यूके में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

Pradesh Samwad Team

अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर बोली वो बात, जिसे कहना पति के लिए नहीं होता आसान

Pradesh Samwad Team

मार्च में रिलीज होगी बिग बी, अक्षय, प्रभास, जूनियर एनटीआर की फिल्में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment