Pradesh Samwad
खेल

नीरज चोपड़ा समेत 11 एथलीट्स को खेल रत्न की सिफारिश


तोक्यो खेलों में व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया के नाम की सिफारिश बुधवार को खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई। इस बार अभूतपूर्व कुल 11 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली के नाम की सिफारिश भी चयन समिति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए की। दिग्गज सुनील छेत्री इस सम्मान के लिए चुने गए देश के पहले फुटबॉलर बने। पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि 2016 रियो खेलों के बाद चार खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।
तोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी विचार करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में विलंब किया गया। तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अवनि लेखरा और मनीष नरवाल, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और बैडमिंटन खिलाड़ियों प्रमोद भगत और कृष्णा नागर को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया।
समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना जो पिछले साल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या से आठ अधिक है। क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और ऊंची कूद के निषाद कुमार अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

Related posts

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने फेंका 12 गेंदों वाला ओवर

Pradesh Samwad Team

सारांश ट्रॉफी डे नाईट कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
बीएसएनएल की शानदार जीत सोमवार को स्पोर्ट्स एज
और मंगलवार को विजाग लॉजिस्टिक्स को हराया

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 मध्यप्रदेश की मानसी सुधीर जूनियर महिला वर्ग में तीसरे नंबर पर 10 मीटर एयर रायफल महिला वर्ग के तीन मुकाबलों के फाइनल 30 नवंबर को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment