27.5 C
Madhya Pradesh
August 24, 2026
Pradesh Samwad
खेल

निमिषा दायमा ने ट्रिपल जम्प में 12.04 मीटर कूद कर रजत पदक जीता

ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में यूथ खेलो इंडिया के एथलेटिक्स के दूसरे दिन प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की निमिषा दायमा ने ट्रिपल जम्प में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 12.04 मीटर कूद कर रजत पदक जीता इसके अलावा अकादमी की ही शिवकन्या मुकाती कल 200 मी व श्याम बिन्द ने 800 मी के फ़ाइनल प्रवेश कर लिया है। उल्लेखनीय है की 20 वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निमिषा दायमा ने 11.94 मी के साथ कांस्य पदक जीता था। इस अवसर पर मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर, अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, तकनिकी समीति के अध्यक्ष डा राजेश मिश्रा, सदस्य (प्रचार व प्रसार समिति) विष्णु कान्त सहाय, अजीत पाल गिल, सुनील शुक्ला के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

Related posts

एलएनसीटी विश्वविद्यालय और एमपी नेवल एनसीसी के बीच हुआ अनुबंध

Pradesh Samwad Team

रोहित-द्रविड़ युग का दमदार आगाज, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment