Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : केंद्रीय विद्यालय नर्मदापुरम परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन

केंद्रीय विद्यालय एसपीएम के क्रीड़ा प्रभारी श्री अनुराग मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय सिक्योरिटी पेपर मिल परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन सिक्योरिटी पेपर मिल महाप्रबंधक श्री दुर्गेश तिवारी के कर कमलों से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य उप महाप्रबंधक श्री देवेंद्र तिवारी श्री के एम जॉर्ज श्री आशीष चटर्जी श्रीपल्ली कुमार प्राचार्य श्रीमती किरण शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे। इस अवसर पर ने खेल क्षेत्र में विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्होंने कहा की केंद्रीय विद्यालय एसपीएम विद्यालय में खेल आदि के आधारभूत संरचना विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एसपीएम प्राचार्य श्रीमती किरण शर्मा ने आभार व्यक्त किया एवं सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related posts

3rd DEAF के एफ सी इंटर जोन क्रिकेट प्रतियोगिता
नॉर्थ जोन बना चैंपियन फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 50 रनों से हराया l

Pradesh Samwad Team

आखिरी गेंद पर छक्का चाहिए और क्या खूब कर दिखाया… रोहित शर्मा ने की F1 चैंपियन मैक्स वेरस्टाप्पेन की तारीफ

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment