Pradesh Samwad
देश विदेश

धारा 370 के फैसले का जिक्र क्या बोले पाक पीएम , पाकिस्तान में बिगड़े हालात के बीच शहबाज शरीफ ने छेड़ा कश्मीर का राग

पाकिस्तान में लगातार हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। चाहे महंगाई का मुद्दा हो या फिर राजनीतिक हालात, हर जगह सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई है। सभी मोर्चों पर घिरे नई सरकार के मुखिया शहबाज शरीफ (Pakistan PM Shehbaz Sharif) ऐसी स्थिति में भी कश्मीर का मुद्दा छेड़ने से बाज नहीं आ रहे। एक बार फिर उन्होंने कश्मीर का राग अलापा। शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री ने कश्मीर से हटाए गए अनुच्छेद 370 के फैसले को रद्द करने पर भारत सरकार से विचार करने की बात कही है।
पाकिस्तान के पीएम ने किया 5 अगस्त 2019 के फैसले का जिक्र : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि एशिया में शांति के लिए 5 अगस्त 2019 के एकतरफा फैसले को खत्म करना भारत की जिम्मेदारी है। जिससे जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सके।
2019 में ही हटा था जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 : दरअसल, 5 अगस्त, 2019 को भारत की संसद में जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत दी गई विशेष स्वायत्ता को निरस्त कर दिया गया था। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से इसको लेकर संसद में प्रस्ताव पेश किया गया था। वहीं भारत सरकार के इस फैसले का पाकिस्तान लगातार विरोध करता रहा है। हालांकि, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करना उसका आंतरिक मामला है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत 30 रुपये बढ़ाने के फैसले का किया बचाव : अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए अनुच्छेद 370 के फैसले का जिक्र किया। यही नहीं पाकिस्तानी पीएम ने पेट्रोलियम पदार्थ जैसे डीजल, पेट्रोल, केरोसीन की कीमतों में इजाफे के सरकार के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करना आवश्यक था।
अभी क्या है पाकिस्तान में पेट्रोल का भाव : पाकिस्तान ने गुरुवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान में 179.85 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। डीजल की कीमत 174.15 रुपये प्रति लीटर, और केरोसीन की कीमत 155.95 रुपये तक पहुंच गई।

Related posts

नेपाल में अमेरिकी सहायता के खिलाफ दुष्‍प्रचार में जुटे चीनी जसूसी, सीक्रेट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Pradesh Samwad Team

माफी मांगने और दया याचिका में फर्क है, ओवैसी के बयान पर संघ का पलटवार

Pradesh Samwad Team

मंकीपॉक्स के खतरे को लेकर WHO सतर्क, बुलाई आपात बैठक, यूरोप में तेजी से बढ़े मामले

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment