Pradesh Samwad
देश विदेश

दुनिया में सबसे महंगे शहरों की लिस्ट जारी, पेरिस-सिंगापुर-हॉन्ग कॉन्ग को पछाड़ यह शहर टॉप पर

इजरायल की राजधानी तेल अवीव दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है। यह शहर दुनिया में सप्लाई चेन में आ रही दिक्कत के कारण सामान की बढ़ती कीमतों और महंगाई के कारण इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हुआ है। पिछले साल हुए सर्वे में तेल अवीव पांचवें नंबर पर काबिज था। वर्ल्ड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स को इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने जारी किया है।
इस लिस्ट में शामिल टॉप तीन शहरों के जानें : इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे में महंगे शहरों की लिस्ट में पेरिस, सिंगापुर दूसरे और ज्यूरिख-हॉन्ग कॉन्ग तीसरे नंबर पर हैं। इस सर्वे में दुनिया के 173 शहरों को शामिल किया गया था। ये वो शहर हैं, जहां रहना महंगा माना जाता है। इसे वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। देखा जाता है कि अमेरिकी डॉलर की तुलना में वहां की लोकल करंसी की वैल्यू क्या है।
173 शहरों में सबसे सस्ता सीरिया का यह शहर : 173 शहरों के इस सर्वे में सबसे निचले पायदान पर सीरिया की राजधानी दमिश्क है। सीरिया पिछले कुछ साल से युद्ध से जूझ रहा है। इसके बाद लीबिया की राजधानी त्रिपोली का नंबर है। यह शहर भी तानाशाह गद्दाफी की मौत के बाद गृहयुद्ध की आग में घिरा रहा है। इस लिस्ट में नीचे से तीसरे नंबर पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद है, जबकि चौथे पर ट्यूनिस और पांचवे पर अल्माटी है।
अगस्त-सितंबर में इकट्टा किया गया था डेटा : ईआईयू ने बताया है कि जो लिस्ट जारी की गई है, इसके लिए अगस्त और सितंबर में डेटा इकट्ठा किया गया था। सर्वे में शामिल शहरों में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण यातायात काफी महंगा हुआ है। इतना ही नहीं, पेरिस, सिंगापुर, ज्यूरिख और हॉन्ग कॉन्ग में भी रहने-खाने की कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं।
तेल अवीव में प्रापर्टी की कीमतें आसमान पर : वर्ल्ड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स में शीर्ष पर काबिज तेल अवीव के महंगा शहर बनने के पीछे इजरायल की मुद्रा शेकेल के कीमतों में वृद्धि भी प्रमुख कारण है। इस कारण तेल अवीव में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिला है। शराब और यातायात के मामले में भी तेल अवीव काफी महंगा है। इस शहर में प्रापर्टी की कीमतें भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं।

Related posts

साउथ अफ्रीका से पहले यूरोप में फैल चुका था ओमीक्रोन, रिपोर्ट में खुलासा- बचाव में हुई देर, फैल चुका है वायरस

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान की शह पर कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाली की पैरवी कर रहा था OIC, भारत ने खूब सुनाया

Pradesh Samwad Team

अमेरिका ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment