Pradesh Samwad
खेल

दिल्ली ने किया हैदराबाद को पस्त, टेबल में टॉप पर पहुंची

दिल्ली ने किया हैदराबाद को पस्त, टेबल में टॉप पर पहुंची
अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की उम्दा पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा।
लीग के पहले चरण में आठ में से छह मैच जीतने वाली दिल्ली ने उस लय को कायम रखते हुए गेंद और बल्ले दोनों से सनराइजर्स को उन्नीस साबित कर दिय। उसके तेज गेंदबाजों ने सनराइजर्स को नौ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया । जवाब में बल्लेबाजों ने आठ विकेट और 13 गेंद बाकी रहते 139 रन बनाकर जीत दिलाई।
सर्जरी के कारण पहले चरण से बाहर रहे पूर्व कप्तान अय्यर ने शानदार वापसी करते हुए 41 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। वहीं मौजूदा कप्तान पंत ने 21 गेंद में 35 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (11) और शिखर धवन के विकेट गंवाए। धवन ने 37 गेंद में 42 रन बनाए जिसमें उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन का फैसला गलत साबित हुआ जब सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पारी की तीसरी ही गेंद पर आउट हो गए। उस समय स्कोर बोर्ड पर एक भी रन नहीं टंगा था। इसके बाद ऋद्धिमान साहा (18) ने कप्तान विलियमसन (18) के साथ 29 रन की साझेदारी की।
कागिसो रबाडा ने साहा को मिडविकेट पर शिखर धवन के हाथों लपकवाया। विलियमसन ने मनीष पांडे के साथ पारी को संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट की साझेदारी में 31 रन जोड़े लेकिन अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ा । उन्होंने विलियमसन को लांग आफ पर शिमरोन हेटमायेर के हाथों लपकवाकर सनराइजर्स को सबसे करारा झटका दिया। पांडे भी 18 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि केदार जाधव तीन ही रन जोड़ सके। जैसन होल्डर ने मात्र दस रन का योगदान दिया।
निचले क्रम पर आए अब्दुल समद ने 21 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 28 रन बनाए जबकि राशिद खान ने 19 गेंद में 22 रन बनाकर टीम को शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बचाया। समद रबाडा की गेंद पर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को कैच देकर लौटे । राशिद ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। वह रन आउट हुए। दिल्ली के लिए रबाडा ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि एनरिच नोर्किया और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।

Related posts

न्यूजीलैंड से हार के बाद अब टीम इंडिया को करिश्माई प्रदर्शन ही दिला सकती है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है समीकरण

Pradesh Samwad Team

कृष शर्मा की शानदर शतक की बदौलत वरुण क्रिकेट अकादमी समर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी और अरेरा क्रिकेट अकादमी के मध्य फाइनल मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment