28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

दरबार ट्रॉफी- 2022
शारिक-बी फाइनल में } अन्य मुकाबले में तारिक इलेवन और साईं इलेवन की जीत
} फाइनल मुकाबला आज

ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित दरबार ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आज 3 मुकाबले खेले गए जिसमें पहला सेमी फाइनल मुकाबला शारिक-बी और शारिक-1 के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारिक -1 की टीम ने केडी के 52 रनों की मदद से निर्धारित 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए 70 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारिक-बी की टीम ने बंटी के 33 और सोहेल के 27 रनो की मदद से 5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया इस प्रकार यह मैच शारिक-बी की टीम ने 8 विकेट से जीत कर फाइनल में जगह बनाई मैन ऑफ द मैच शारीक -बी के बंटी दिया गया! दूसरे मुकाबले में तारिक इलेवन ने साई-बी को 4 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई मैन ऑफ द मैच तारिक इलेवन के अमित को दिया गया तीसरे मुकाबले में साई इलेवन -1 ने एसजी क्लब को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई मैन ऑफ द मैच साई इलेवन -1 के मोहित झावा को दिया गया। आज प्रतियोगिता में 1 सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा पुरस्कार वितरण गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन नरोत्तम मिश्रा, बीडीसीए अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह के द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर हमारे बीच उपाध्यक्ष बीडीसीए डॉ सुशील सिंह ठाकुर उपस्थित थे जिन्होंने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Related posts

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल : हिमांशु मंत्री और यशस्वी जायसवाल ने पहला दिन शानदार बल्लेबाजी की

Pradesh Samwad Team

इब्सा जूडो ग्रैंड प्रिक्स कजाकिस्तान 2022 : चक्षुबाधित दिव्यांग जुडो खिलाड़ी कपिल परमार ने कांस्यपदक जीता

Pradesh Samwad Team

डिकॉक के साथ खड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम, पहले अश्वेत कप्तान बावुमा ने दिया साथ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment