Pradesh Samwad
खेल

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 122 रन, स्कोर 118/2

Johannesburg के Wanderers में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 240 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवरों में दो विकेट खोकर 118 रन बनाए. अब प्रोटियाज को जीतने के लिए 122 रनों की जरूरत है. वहीं, भारत को पहली बार अफ्रीकी जमीन पर सीरीज जीतने के लिए आठ विकेट लेने होंगे. इसलिए, जोहानसबर्ग में चौथा दिन अहम और रोमांचक होने के आसार है. जबकि, कप्तान डीन एल्गर (46) और रस्सी वैन डेर डूसन (11) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुद और आर अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए, क्योंकि ठाकुर ने एडेन मार्करम (31) रन पर आउट किया, तो वहीं अश्विन ने कीगन पिटरसन (28) रन पर पवेलियन भेज दिया.
इससे पहले, भारत के 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी रही है, क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाजी मार्करम (24) और कप्तान एल्गर (10) ने चाय तक बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए थे. टीम को अभी भी जीते के लिए 206 रनों की जरूरत थी. वहीं आज के दिन 40 ओवर फेंके जाने थे.
वहीं, शार्दुल ठाकुर (28) और हनुमा विहारी के नाबाद 40 रन की वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका ने इस स्थल पर कभी भी 220 से अधिक का पीछा नहीं किया है. अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक और पहले सत्र में ठाकुर और विहारी ने भारत की बढ़त को 200 के पार ले जाने में शानदार प्रदर्शन किया.
ठाकुर ने दूसरे दिन गेंद से भारत की वापसी करवाई थी. उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे. लंच के समय 161 की बढ़त के साथ फिर से शुरू करते हुए ठाकुर ने मार्को जेनसेन की गेंद पर कई बाउंड्री लगाई. ठाकुर और विहारी की शानदारी बल्लेबाजी के कारण भारत की बढ़त 200 के पार पहुंच गई. इस बीच, जेनसेन ने ठाकुर को आउट करने के बाद मोहम्मद शमी को भी जल्दी चलता किया. विहारी और जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा की गेंद पर क्रमश: एक चौका और छक्का लगाया, लेकिन अगले ओवर में लुंगी एनगिडी ने उन्हें आउट कर दिया.
इसके बाद, भारत की दूसरी पारी 266 रनों पर सिमट गई. वहीं, विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह भारत ने प्रोटियाज को 240 रनों का लक्ष्य दिया. इससे पहले, शुरुआती सत्र में रहाणे और पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए तेजी से रन बटोरे. लेकिन मेजबान टीम ने दूसरे सत्र में वापसी करते हुए 37 रन देकर चार विकेट लिए, क्योंकि रबाडा ने पुजारा, रहाणे और ऋषभ पंत को जल्दी पवेलियन भेजने का काम किया.

Related posts

अंकुर खेल मैदान में युवा कप का हुआ आगाज : विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और विधायक विपिन वानखेड़े ने किया शुभारंभ अंकुर खेल मैदान ने तीन दिन तक चलेगा युवा कप क्रिकेट मैच

Pradesh Samwad Team

2रा नेशनल रेंकिंग रोलर स्केटिंग रेसिंग चैम्पियनशिप-2022 (स्पीड स्केटिंग) में अमर रोलर स्केटिंग आॅर्गेनाईजेशन के 2 खिलाड़ियों ने रायपुर (छ.ग.) में चार पदक (3 स्वर्ण एवं 1 रजत) पदक प्राप्त किये

Pradesh Samwad Team

13 april

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment