Pradesh Samwad
खेल

दक्षिण अफ्रीका और इंगलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 की कप्तानी मिली इसे

बीसीसीआई ने आखिरकार तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए इंगलैंड दौरे पर एक टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। आशंका थी कि हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा किया नहीं किया गया है। केएल राहुल को यहां कप्तान बनाया गया है जबकि टीम में दिनेश कार्तिक के अलावा अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और रवि बिश्नोई की एंट्री हुई है। देखें टीम-
टेस्ट टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
बीसीसीआई ने इंगलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा की वापसी कर ली है। इसके अलावा हनुमा विहारी और शुभमन गिल को भी त्वज्जो दी गई है। विकेटकीपिंग के तौर पर पंत के साथ केएस भारत भी शामिल है। जडेजा, अश्विन, शार्दुल ठाकुर भी टीम में हैं।
टी20 टीम- केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान) (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजी चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
शिखर धवन को आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भी टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह दीपक हुड्डा और रुतुराज गायकवाड़ को तरजीह दी गई है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है। तेज गेंदबाजी आक्रमण पर खास नजरें होंगी। क्योंकि अवेश खान,अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक के अलावा हर्षल पटेल भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

वंश हैटवाल के शानदार खेल की बदौलत वेस्ट दिल्ली अकादमी को समर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Pradesh Samwad Team

रमीज राजा की बेबसी का ये वीडियो आपने देखा क्या ! बोले- ICC के भरोसे पाकिस्तान और BCCI के भरोसे ICC

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता 2021-22 मे मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय रातीबड़ भोपाल की टीम ने एक रजत पदक व दो कांस्य पदक अर्जित कर विश्विद्यालय का नाम रोशन किया।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment