Pradesh Samwad
खेल

नेशनल ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में मेजबान मप्र ओवरआल चैंपियन बना

मप्र टीम का अंतिम दिन भी जोरदार प्रदर्शन, दो स्‍वर्ण सहित सात पदक जीते
भोपाल। भारतीय कयाकिंग व केनाइंग तथा मध्य प्रदेश कयाकिंग केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के छोटे तालाब में आयोजित हो रही 10वीं नेशनल आइसीएफ ड्रैगन बोट पुरुष, महिला व मिक्‍स सीनियर व जूनियर चैंपियनशिप में रविवार को तीसरे दिन सीनियर व जूनियर पुरुष, महिला वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें 2000 मीटर की रेस आयोजित हुई। मप्र के खिलाडि़यों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण, चार रजत व एक कांस्‍य सहित कुल सात पदक जीते। इसी प्रदर्शन के आधार पर मप्र ओवर आल चैंपियन बना और हरियाणा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भारतीय कयाकिंग एंव कैनोइंग संघ के अध्‍यक्ष प्रशांत कुशवाहा ने पुरस्‍कार वितरित किए। इस मौके पर सागर यूनिवर्सिटी के कमांडेट एसएसबी एक के राठोर , कार्यकारी अध्‍यक्ष पीएस बुंदेला, आयोजन सचिव मयंक ठाकुर, पीयूश बरोई, सारिका श्रीवास्‍तव उपाध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय प्रशिक्षक सुहेल, वीएस वनार, आरएस कुम्‍भकार छोला टीआई छोला अनिल मोर्य सागर यूनिविर्सिटी अखिलेश जैन व एवरेस्‍ट विजेता भगवान सिंह मौजूद थे। आज के मुकाबलों के परिणाम
जूनियर पुरुष वर्ग में मप्र पहले, मणिपुर दूसरे व हरियाणा तीसरे स्‍थान पर रहा
जूनियर मिक्‍स में हरियाणा पहले, मप्र दूसरे व ओडिशा तीसरे स्‍थान पर रहा
जूनियर महिला वर्ग में हरियाणा पहले, मप्र दूसरे व मणिपुर तीसरे स्‍थान पर रहा
पुरुष वर्ग में हरियाणा पहले, मप्र दूसरे व केरल तीसरे स्‍थान पर रहा
मिक्‍स वर्ग में ओडिश पहले, दिल्‍ली दूसरे, पंजाब तीसरे स्‍थान पर रहा
पुरुष वर्ग में केरल पहले, हरियाणा दूसरे व मप्र तीसरे स्‍थान पर रहा
मिक्‍स वर्ग में दिल्‍ली पहले, मप्र दूसरे दूसरे व पंजाब तीसरे स्‍थान पर रहा
महिला वर्ग में मप्र पहले, दिल्‍ली दूसरे व मणिपुर तीसरे स्‍थान पर रहा

Related posts

ENG v IND 1st Test : बारिश ने छीनी भारत की जीत, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : आलिफ के दोहरे शतक से जीता उड़ान

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment