Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

तेज धूप से स्किन ही नहीं बाल भी होते हैं डैमेज

गर्मी की चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से स्किन के साथ बालों भी डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में इस दौरान बालों को खास केयर की जरूरत होती है। नहीं तो हेयर फॉल, ड्रायनेस, दोमुंहे बाल आदि की परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में बाल हैल्दी और डैमेज फ्री रखने के लिए कुछ कारगर टिप्स बताते हैं…
सिर को कवर करके जाएं : अगर आप कहीं बाहर जा रही हो तो सिर को कैप, हैट या किसी कॉटन के स्कॉफ से ढककर जाएं। इससे आपके बाल सुरक्षित रहेंगे और आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी।
सही से करें शैंपू : गर्मी दौरान बालों में पसीना आने की परेशानी होती है। मगर इस कारण रोजाना शैंपू करने से बाल डैमेज हो सकते हैं। इसलिए हफ्ते में 2-3 बार ही शैंपू करें। साथ ही इसे बालों पर जोर-जोर से रगड़ने की जगह कोमलता से लगाएं।
कंडीशनिंग लगाान ना भूलें : डैमेज फ्री और ड्रायनेस से छुटकारा दिलाने के लिए बालों की नियमित रूप से कंडीशनिंग करें। इससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है और बाल हेल्दी व सुंदर नजर आते हैं।
हीटिंग टूल्स ना करें यूज : बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए लड़कियां हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं। मगर इसे ज्यादा यूज करने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसलिए गर्मियों में इसे कम इस्तेमाल ही करें।
कम करें कंघी का इस्तेमाल : गर्मियों में बालों पर अधिक कंघी करने से बचना चाहिए। खासतौर पर धूप से घर आने पर तुंरत कंघी करने से बाल डैमेज हो सकते हैं। इसके कारण हेयर फॉल होने का खतरा रहता है। इसके अलावा बालों को सुलझाने के लिए छोटे की जगह चौड़े मुंह वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें। इससे आप जल्दी सुलझ जाते हैं और उनके गिरने का खतरा कम रहता है।
हेयर पैक लगाएं : बालों को पोषण देने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर पैक लगाएं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, आंवला, शिकाकाई, रीठा आदि से घर पर ही हेयर पैक बना सकती हैं। ये आपके बालों को जड़ों से पोषित करेंगे। इससे बालों का रूखापन, हेयर फॉल, दोमुंबे बाल आदि की परेशानियां दूर होकर बाल सुंदर, घने, मुलायम व सिल्की नजर आएंगे।

Related posts

इन चार तरीकों से चुटकियों में ठीक हो जाता है मर्दों का खराब मूड

Pradesh Samwad Team

वो 4 बातें जो हर शादीशुदा लड़की चिल्ला-चिल्लाकर कहना चाहती है

Pradesh Samwad Team

शादी के शुरूआती महीनों में हर पति-पत्नी करते हैं ये गलतियां, नवविवाहित जोड़े ध्यान दें!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment