23.9 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

तालिबान सरकार की आलोचना करने वाला प्रमुख प्रोफेसर गिरफ्तार


तालिबान ने एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के लोकप्रिय प्रोफेसर तथा अफगानिस्तान के मौजूदा शासन समेत विभिन्न सरकारों के मुखर आलोचक को गिरफ्तार किया है। समूह के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने रविवार को यह जानकारी दी। मुजाहिद ने ट्वीट किया कि फजीउल्ला जलाल को तालिबान की खुफिया इकाई ने हिरासत में रखा है। समूह ने प्रोफेसर पर सोशल मीडिया पर बेतुकी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया जिनसे ”लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काया जा रहा है।”
तालिबान ने 20 साल तक चले युद्ध के बाद 31 अगस्त को अमेरिकी सेना की वापसी से पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण कर लिया था। रविवार तड़के जलाल की बेटी हसीना जलाल ने ट्वीट कर अपने पिता को रिहा करने की गुहार लगाई। उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं इस परेशान करने वाली खबर की पुष्टि कर रही हूं। मैंने अपने पिता फजीउल्ला जलाल को तत्काल रिहा करने की गुहार लगाई है।”

Related posts

चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक यात्री की बचाई जान. टीटीई ने लिया था ऑपरेशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण

Pradesh Samwad Team

चीन ने थर्ड चाइल्ड पॉलिसी अपनाई है, तीसरा बच्चा पैदा करने पर 11.5 लाख रुपये का बोनस दे रही ये कंपनी, महिलाओं को मिल रही साल भर की छुट्टी भी

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन के साथ बने रहेंगे… NATO समिट में बोले बाइडेन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment