22.5 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

तालिबान ने चौराहों पर क्रेन से लटका दिए 4 शव, दिल दहला देगा वीडियो


अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश के हालात तेजी से बदल रहे हैं। दुनिया और अफगानों को जिस बात का डर था वहीं क्रूरता तालिबानियों ने शुरू कर दी है। तालिबान ने अपना कट्टरपंथी क्रूर व घिनौना चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान के हेरात शहर में रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां तालिबान ने शहर के मुख्य चौराहे पर चार शवों को क्रेन से लटका दिया। मारे गए चारों लोगों पर अपहरण का आरोप था। तालिबान ने इन लोगों की हत्या के बाद कहा कि किडनैपिंग करने वालों को सबक सिखाना जरूरी था।
हेरात प्रांत के डिप्टी गवर्नर मावलवी शिर अहमद मुहाजिर ने कहा कि लाशों को अलग-अलग सार्वजनिक जगहों पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके उनकी सरकार ये संदेश देना चाहती है कि देश में अपहरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये चारों पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गए या फिर गिरफ्तारी के बार उनकी हत्या कर दी गई। वैसे तालिबान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आयी है। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक के पीछे ख़ून से लथपथ 4 शव पड़े हैं। इनमें से एक को बाद में क्रेन के सहारे लटका दिया जाता है। ट्रक के पास हथियारों के साथ तालिबान के लड़ाके खड़े हैं और चौराहे पर आम लोगों का हुजूम खड़ा है। कहा जा रहा है कि इन शवों को अलग-अलग चौराहों पर क्रेन के सहारे टांगा गया। एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि हेरात के किसी व्यस्त इलाके के चौराहे पर शव को क्रेन से लटका दिया गया है और उस पर एक पट्टी लगी है जिसपर लिखा है- किडनैपिंग करने वालों को इसी तरह की सज़ा दी जाएगी।
डिप्टी गवर्नर मुहाजिर ने कहा कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि शनिवार सुबह शहर एक व्यापारी और उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर के बाहर सड़कें बंद कर दीं और किडनेपर्स को पकड़ लिया गया। मुहाजिर ने एक बयान में कहा कि कुछ मिनटों की लड़ाई के बाद, हमारा एक मुजाहिदीन घायल हो गया और सभी चार अपहरणकर्ता मारे गए।

Related posts

मंकीपॉक्स के खतरे को लेकर WHO सतर्क, बुलाई आपात बैठक, यूरोप में तेजी से बढ़े मामले

Pradesh Samwad Team

‘हम आतंकियों को माफ नहीं करेंगे, उन्हें ढूंढेंगे और मारेंगे’, काबुल हमले पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Pradesh Samwad Team

चाबहार के जरिए आर्मीनिया से दोस्ती बढ़ाएगा भारत, पाकिस्तान के ‘खास’ अजरबैजान को मिर्ची लगना तय

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment