24.7 C
Madhya Pradesh
October 4, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

तालिबान की मान्यता को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कही यह बात


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि तालिबान सरकार की संभावित मान्यता के संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मौजूदा वास्तविकताओं से आगे बढ़ना चाहिए।
पुतिन ने एक बयान में कहा , ‘‘तालिबान सरकार की मान्यता के लिए समग्र रूप से हमें वास्तविकताओं से आगे बढ़ना चाहिए। इस तथ्य से भी आगे बढ़ना चाहिए कि आखिरकार अफगानिस्तान के मौजूदा नेतृत्व में सभी जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व किया जाए। और मेरी राय में यही एकमात्र चीज है, जो अफगानिस्तान में स्थिरता की उम्मीद जगाने वाली स्थितियां पैदा कर सकती है।”
पुतिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि अफगानिस्तान को सहायता की आवश्यकता है और जो देश 20 वर्षों से अफगान क्षेत्र में मौजूद थे और उनकी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया था, उन्हें इसकी देखभाल करनी चाहिए।

Related posts

PoK में जबरन चुनाव के बाद बिगड़े कोरोना के हालात, इमरान के मंत्री ने बताया ‘सुपर स्प्रेडर इवेंट’

Pradesh Samwad Team

जैविक हथियार नहीं था कोरोना वायरस, लेकिन वुहान लैब से जुड़े हो सकते हैं तार : यूएस खुफिया रिपोर्ट

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण कोरिया ने 68 करोड़ डॉलर के रक्षा सौदे पर किए हस्ताक्षर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment