Pradesh Samwad
खेल

“तनाव एवं समय प्रबंधन” पर आयोजित व्याख्यान

भोपाल 4 मार्च ! आज हमारा जीवन तनाव भरा‌ हो रहा है जिसका कारण जीवन की भागदौड़ और सही प्रबंधन का ना होना है उक्त बात कैरियर कॉलेज के व्यक्तित्व मूल्यांकन एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “तनाव एवं समय प्रबंधन” पर आयोजित व्याख्यान में मोटिवेशनल स्पीकर, साइकोलॉजिस्ट एवं काउंसलर श्री महेंद्र जोशी ने कही ! उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति भागम भाग भरे जीवन को जी रहा है चाहे वे बच्चे हो या बड़े ! ऐसे में हमें चाहिए कि हम अपने कार्य को समयबद्ध करते हुए उसका प्रबंधन सही तौर से करें तो हम तनाव से बहुत हद तक बच सकते हैं ! अतिथि श्री महेंद्र जोशी का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर चरनजीत कौर एवं आभार डॉ भावना शर्मा द्वारा किया गया! महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थीयों ने इस व्याख्यान में सहभागिता की!

Related posts

मध्यप्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी की खिलाड़ी गौरांशि शर्मा का चयन ग्रीष्मकालीन डेफ ओलंपिक 2022 ब्राजील के लिए हुआ है

Pradesh Samwad Team

क्या 19 साल बाद टीम इंडिया फिर हेडिंग्ले में कर पाएगी कमाल?

Pradesh Samwad Team

नीरज पटेल का सब जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment