23.4 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

डीआरएस पर बड़ा विवाद, कोहली भड़के, स्टम्प माइक पर आकर ब्रॉडकास्टर्स को कोसा

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट दोनों टीम के लिए टशन का मैच हो गया है. तीन टेस्ट की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. केपटाउन टेस्ट जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. इस मैच में भारतीय टीम ने मेजबान अफ्रीका को 212 रन का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 23 रन पर पहला विकेट गंवा दिया. यहां से अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने बड़ी पार्टनरशिप कर टीम को संभाला. इसी दौरान 21वें ओवर में 60 रन के स्कोर पर अफ्रीका टीम को दूसरा झटका लगा था.
डीन एल्गर के विकेट पर हुआ विवाद : यहां डीन एल्गर को फील्ड अंपायर ने Marais Erasmus ने स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर LBW आउट दे दिया था. यहां एल्गर ने DRS लिया, जिस पर थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया. जबकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि बॉल इम्पैक्ट और पिचिंग लाइन में थी. ऑरिजिनल डिसीजन भी आउट था. सिर्फ बॉल स्टंप को नहीं छू रही थी. थर्ड अंपायर के फैसले को देखकर फील्ड अंपायर Erasmus भी हैरान दिखे.

Related posts

कोहली का खिताब जीतने का सपना टूटा, बोले- जब तक IPL खेल रहा हूं, RCB के लिए ही खेलूंगा

Pradesh Samwad Team

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज चम्बल के यशवर्धन सिंह का बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, सीरीज पर बनाई अजेय बढ़त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment