Pradesh Samwad
मनोरंजन

जेल से रिहा होते ही प्रेग्नेंट रिहाना संग स्पॉट हुए ASAP ROCKY


पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) और उनके बॉयफ्रेंड A$AP Rocky जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। बीते दिनों A$AP Rocky के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई। उन पर 2019 में कथित तौर पर गोली चलाने का आरोप लगा था। हालांकि, बुधवार को वह जेल से रिहा हो गए। इसी बीच अब रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड को एक साथ बारबाडोस में वेकेशन एंजॉय करते स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
बता दें, बॉयफ्रेंड A$AP Rocky की गिरफ्तारी के बाद प्रेग्नेंट रिहाना काफी चिंता में आ गई थीं। यहां तक कि उन्होंने बुधवार को आयोजित अपना बेबी शॉवर भी रद्द कर दिया।
एक सूत्र के मुताबिक, रिहाना की बुधवार की रात लॉस एंजिल्स में गोद भराई थी, लेकिन उन्हें रद्द करना पड़ा। बुधवार को रैपर ने अपनी $ 550,000 डॉलर की जमानत पोस्ट की और लॉस एंजिल्स की जेल से रिहा हुए। बॉयफ्रेंड के रिहा होने के बाद जाकर रिहाना ने राहत की सांस ली और फिर से पहले वाले अंदाज में लौट आई हैं।

Related posts

मैंने अपना सब कुछ भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से गहराइयाँ को दे दिया: दीपिका पादुकोण

Pradesh Samwad Team

कोरियाई एक्ट्रेस कांग सु-योन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 55 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pradesh Samwad Team

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को दिए थे 10 करोड़ के गिफ्ट, ईडी करेगा जब्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment