Pradesh Samwad
देश विदेश

जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन की दूसरी उड़ान भी सफल, 90 साल के विलियम स्पेस में जाने वाले सबसे उम्रदराज शख्स बने


जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के रॉकेट ने इस साल पांचवी बार उड़ान भरी और स्पेस तक पहुंचा। इसमें कनाडा के एक्टर विलियम शेटनर भी क्रू के तौर पर शामिल थे। उनकी उम्र 90 साल है। जिस रॉकेट से इसे लॉन्च किया गया उसका नाम NS-18 है। इसमें 4 क्रू मेंबर थे। शेटनर के अलावा ब्लू ओरिजिन के वाइस प्रेसिडेंट ऑड्रे पॉवर्स, प्लांट लैब के को-फाउंडर क्रिस बासहुईजेन और मेडिडेटा के कोफाउंडर ग्लेन डि व्रिस। भारतीय समयानुसार रात 8.20 बजे यह यान अंतरिक्ष की यात्रा के लिए रवाना हुआ।
न्यू शेफर्ड (New Shepard) रॉकेट और कैप्सूल की दूसरी उड़ान वेस्ट टेक्सास के वैन हॉर्न कस्बे में स्थित ब्लू ओरिजिन लॉन्च साइट वन से की गई। लॉन्च से 90 मिनट पहले लाइव टेलिकास्ट शुरू कर दी गई। इसे ब्लू ओरिजिन की वेबसाइट या उसके यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया।
जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ने अपनी दूसरी लॉन्चिंग 20 जुलाई के बाद अब की है। यानी 12 हफ्ते बाद पहले मिशन में जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क बेजोस, 82 वर्षीय नासा की सदस्य वॉली फंक और 18 वर्षीय युवा डच छात्र ओलिवर डैमेन। उस समय अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे बुजुर्ग महिला वॉली फंक बनी थी। लेकिन अब दूसरे मिशन में विलियम शैटनर अंतरिक्ष यात्रा करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए। उनकी उम्र 90 वर्ष है।

Related posts

प्रधानमंत्री इमरान खान की हार तय – शाहबाज शरीफ

Pradesh Samwad Team

पाकिस्‍तानी मंत्री का बड़ा बयान, हमें भारत से नहीं, इस्‍लामिक कट्टरपंथियों से सबसे बड़ा खतरा

Pradesh Samwad Team

चीन ने LAC पर तैनात किए 100 से ज्यादा अडवांस रॉकेट लॉन्चर, बातचीत की आड़ में जंग की तैयारी?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment