Pradesh Samwad
ज़रा हटके

जिसे समझा था शर्ट का बटन, अब वो शख्स को बना सकता है करोड़पति


किस्मत को मानते हैं? अगर हां, तो यह बात अच्छे से समझते होंगे कि किस्मत कभी भी पलट सकती है। सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई लोगों की कहानियां पढ़ी और सुनी होंगी, जिसमें लोग रातोंरात रईस बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है। यहां एक शख्स को 5 ग्राम से कम वजन का एक गोल्ड कॉइन मिला है जिसे वेस्ट सैक्नसन के राजा एक्गबरहट के समय का बताया जा रहा है! माना जा रहा है कि इस सिक्के की कीमत करोड़ों रुपये में हो सकती है।
आम गोल्ड क्वाइन से है काफी अलग : दरअसल, यह सिक्का आम गोल्ड कॉइन से काफी खास है क्योंकि इसकी बनावट और छाप काफी हटकर है। इतना ही नहीं, यह एकदम नैचुअरल गोल्ड के अनुरूप है, जिसे न तो खराब किया जा सकता है और न ही आर्टिफिशियल तौर पर उसमें कुछ मिलाया जा सकता है। कहा गया कि इस तरह की शुद्धता का सोना विशेष रूप से लचीला होता है इसलिए इसके टूटने की संभावना भी ज्यादा है।
शर्ट का बटन समझा था शख्स ने : रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिक्के को पाने वाला शख्स लगभग 8 साल से किसी खजाने की खोज कर रहा था। बताया गया कि वह ब्रिटेन में विल्टशायर और हैम्पशायर बॉर्डर पर मेटल डिटेक्टर के साथ घूम रहा था। इसी दौरान उसे डिटेक्टर से आवाज सुनाई दी, जिसके बाद शख्स ने खुदाई की और यह सिक्का बरामद किया। हालांकि, शुरुआत में उसने सोचा था कि यह शर्ट का बटन है, जिस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है। लेकिन बाद में वह समझ गया कि उसके हाथ क्या लगा है।
दो करोड़ मिल सकते हैं सिक्के के… : एक्सपर्ट के अनुसार, नीलामी में इस सिक्के की कीमत 200,000 यूरो (लगभग 1,76,77,000 रुपये) तक हो सकती है। नीलामीकर्ता डिक्स नूनन वेब के कॉइन डिपार्टमेंट के प्रमुख पीटर प्रेस्टन-मॉर्ले ने कहा, ‘इस सिक्के को देखना बहुत रोमांचक है। इस सम्राट के शासनकाल के सोने के सिक्के तब तक पूरी तरह से अज्ञात थे जब तक कि यह सिक्का नहीं मिला था।’

Related posts

-56 डिग्री तापमान में हुआ हिरण का ऐसा हाल

Pradesh Samwad Team

600 किलो का बैल स्विमिंग पुल में गिरा

Pradesh Samwad Team

40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार, एक बच्चे ने कही ऐसी बात कि कर ली शादी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment